shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नवाल महिला समिति और वर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :शिल्पांचल में रक्त की बढ़ती कमी को देखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल के गौशाला के निकट शिव मंदिर के समीप बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन में वर्णवाल महिला समिति तथा बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन के सदस्यों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए बर्नवाल महिला समिति की अध्यक्ष शीला बरनवाल ने कहा कि पहले भी संगठन की तरफ से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता था लेकिन बीते कुछ समय से यह बंद था इस बार फिर से इसकी शुरुआत की गई है इसका उद्देश्य शिल्पांचल में रक्त की जो कमी हो रही है उसको पूरा करना है ताकि किसी को भी रक्त की कमी से जूझना ना पड़े उन्होंने कहा कि आज इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है वही शिल्पांचल में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर ने कहा कि बर्नपुर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिलाओं द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और अब महिलाएं जिस तरह से आगे आकर रक्तदान कर रहीं हैं वह सराहनीय है उन्होंने इसके लिए बर्नवाल महिला समिति की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह से सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए वही बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन से जुड़े दयानंद प्रसाद ने कहा कि आज बर्नवाल महिला समिति और वर्णवाल रिलीफ सोसायटी भवन के सदस्यों के साझा प्रयास से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वेच्छा से रक्तदान करने के इच्छुक लोगों का उत्साह देखा जा रहा है उनका पूरा भरोसा है कि यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह संगठन हमेशा सामाजिक कार्य करता रहता है लेकिन इन दिनों जिस तरह से आसनसोल ब्लड बैंक में रक्त की कमी देखी जा रही है उसे देखते हुए इस रक्तदान शिविर के आयोजन का फैसला लिया गया उन्होंने इसके लिए आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों और खासकर प्रवीर धर को धन्यवाद दिया इस मौके पर यहां शीला वर्णवाल दयानंद प्रसाद परमानंद बर्नवाल बबीता बरनवाल गीता बरनवाल सहित दोनों संगठनों के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page