दुर्गापुर में कल के शुभेंदु अधिकारी की सभा दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती – जितेंद्र तिवारी:
1 min read
दुर्गापुर :कल दुर्गापुर के कल्पतरू मैदान में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की एक विशाल सभा आयोजित की गई है भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस प्रशासन का गलत इस्तेमाल करके शुभेंदु अधिकारी की सभा को रोकना चाहती है यहां तक की सभा की अनुमति तक प्रदान नहीं की गई है इसे लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एक वीडियो वार्ता के जरिए दुर्गापुर वासियों को यह कहते हुए आश्वस्त किया कि कल शुभेंदु अधिकारी की सभा दुर्गापुर में जरूर होगी और दुनिया की कोई ताकत उसे नहीं रोक सकती उन्होंने कहा कि दुर्गापुर की जनता शुभेंदु अधिकारी को सुनना चाहती है और शुभेंदु अधिकारी भी दुर्गापुर के लोगों से कुछ कहना चाहते हैं इसलिए यह सभा होकर रहेगी कैसे होगी इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को क्या तरीके अपनाने होंगे यह बाद में बताया जाएगा लेकिन इतना तय है कि कल शुभेंदु अधिकारी की सभा दुर्गापुर में जरूर होगी और वह अपनी बात दुर्गापुर वासियों के सामने अवश्य रखेंगे उन्होंने दुर्गापुर वासियों से भी कहा कि अगर वह भी शुभेंदु अधिकारी से कुछ कहना चाहते हैं तो वह बेझिझक होकर कहे उन्हें पता है कि दुर्गापुर के लोग भी शुभेंदु अधिकारी से बहुत कुछ कहना चाहते हैं और शुभेंदु अधिकारी भी उनकी बातों को सुनने के लिए बेहद उत्सुक हैं जितेंद्र तिवारी ने एक बार फिर कहा कि दुर्गापुर वासी आश्वस्त रहें कि कल शुभेंदु अधिकारी की सभा दुर्गापुर में जरूर होगी












