आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने किया एल ई डी डिसप्ले बोर्ड का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम की तरफ से पिछले कुछ समय से लगातार आसनसोल के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है । दरअसल आसनसोल की बढ़ती जनसंख्या और महत्व को देखते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा इस शहर को नए सिरे से सजाने की कोशिश की जा रही है । इसी क्रम में आज आसनसोल बस स्टैंड के नीकट आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने एलईडी लाईट से जगमगाते डिस्प्ले बोर्ड का स्वीच दबाकर उद्घाटन किया ।

इस मौके पर आईएनटीटीयुसि श्रमिक नेता राजु अहलूवालिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि जिस तरह से पिछले दस सालों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में इस प्रदेच में विकास की बयार चलेगी रही है उसी तर्ज पर आसनसोल में भी विकास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य साथी कन्याश्री स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड सहित 64 ऐसी परियोजनाएं शुरु की हैं जिनसे इस राज्य में रहने वाले लोगों की जिंदगी काफी आसान हुई है । इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में आसनसोल और इस प्रदेश का जो विकास हुआ है वह इससे पहले कभी भी नहीं हुआ













