shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आने वाले मोहर्रम के त्यौहार को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई पीस मीटिंग:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम मैं इस्लाम धर्म के पवित्र त्योहार मोहर्रम को लेकर एक पीस मीटिंग का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू एसीपी देवराज दास पार्षद तथा बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी सहित पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी गण उपस्थित थे यहां पर आने वाले मोहर्रम के त्यौहार पर चर्चा हुई और किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से इस त्यौहार को मनाया जा सके इस पर विचार विमर्श हुआ । इस बारे में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल में हर त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है जिसमें सभी धर्मों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं मोहर्रम का त्यौहार भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है और इस साल भी इसी तरह से मनाने के लिए आज की यह पीस मीटिंग की गई जिसमें मोहर्रम कमेटी के सदस्य गण भी उपस्थित थे सभी की मौजूदगी में और समाज के अन्य वर्गों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पीस मीटिंग में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम को लेकर चर्चा हुई और उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह से आसनसोल में हर त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाया जाता है मोहर्रम भी उसका अपवाद नहीं होगा वही आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू ने कहा कि आसनसोल का अपना एक इतिहास रहा है जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और सभी त्योहारों को मिलजुलकर बनाते हैं आने वाला मोहर्रम भी उसका अपवाद नहीं होगा और उनका पूरा भरोसा है कि आसनसोल की जनता इस त्यौहार को भी शांतिपूर्ण तरीके से और भाई चारे के साथ मनाएगी। उन्होंने आने वाले मोहर्रम को लेकर कुछ हिदायतें दी उन्होंने कहा कि मोहर्रम के अखाड़े में हथियारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और डीजे का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम और पुलिस प्रशासन मोहर्रम कमेटियों के साथ है और इस जोहार को शांतिपूर्ण तरीके से बनाने के लिए हर तरह का सहयोग किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page