त्रिपुरा की घटनाओं के खिलाफ पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल ने सौंपा पश्चिम बर्दवान जिला शासक को ज्ञापन
1 min readआसनसोल टाइम्स : त्रिपुरा की घटनाओं का विरोध करते हुए आज पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद अफरोज के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया । इसके जरिए पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से त्रिपुरा की घटनाओं पर चिंता जताई गई और जल्द से जल्द इनपर नकेल कसने की मांग की गयी । इस संदर्भ में सैयद अफरोज ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा सरकार की सरपरस्ती में वहां के कुछ असामाजिक तत्व द्वारा भाजपा के साथ मिलकर लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि खासकर अल्पसंख्यकों को वहां निशाना बनाया जा रहा है । अपने ज्ञापन के जरिए इन्होने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से इन गतिविधिओं पर रोक लगाने की मांग की और दोषियों के खिलाफ उचित कानुनी कार्यवाही करने की मांग की । इसके साथ ही उन्होंने पिड़ीतो को सुरक्षा देने की भी मांग की । इस मौके पर सैयद अफरोज के अलावा मौलाना हफीज मोईन मौलाना सिराज मौलाना मुजफ्फर रिजवी मौलाना जलाल सैराज राजदान पांडवेश्वर ब्लाक के तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हैदर मंडल मुफ्ती नसीम उपस्थित थे ।













