shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बिधान उपाध्याय का है माफियाओं से संबंध- दिलीप दे:

1 min read

आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यह भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे और बप्पा चैटर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए आज के संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने दो मुद्दों पर अपने विचार पत्रकारों के समक्ष पेश किए उनमें से पहला मुद्दा आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज को किसी बप्पा चैटर्जी द्वारा धमकी भरा पत्र लिखे जाने का था इस संदर्भ में भाजपा नेता बाप्पा चटर्जी ने कहा कि बप्पा चैटर्जी नामक एक व्यक्ति द्वारा आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती को धमकी भरा पत्र लिखा गया था जिसमें अनुब्रत मंडल को जमानत न दिए जाने पर उनके पूरे परिवार को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी गई थी भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने कहा कि पत्र लिखने वाला शख्स बप्पा चैटर्जी वर्धमान जिला अदालत का कर्मचारी है और वह टीएमसी के का भी सदस्य है लेकिन टीएमसी नेताओं द्वारा मीडिया में झूठी खबरें फैलाई जा रही है कि पत्र लिखने वाले बाप्पा चैटर्जी भाजपा नेता बप्पा चैटर्जी हैं उन्होंने कल रात एक टीवी चैनल पर टीएमसी नेताओं द्वारा एक डिबेट में हिस्सा लेकर भाजपा नेता बप्पा चटर्जी को बदनाम करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उन्होंने यह पत्र नहीं लिखा है पत्र लिखने वाला बाप्पा चैटर्जी कोई और है लेकिन टीएमसी जानबूझकर उनका चरित्र हनन करना चाहती है और यही वजह है कि इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं भाजपा नेता बाप्पा चटर्जी ने साफ तौर पर कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे दूसरी तरफ भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि आज टीएमसी नेता विधान उपाध्याय आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उप चुनाव में विजई घोषित किए गए हैं उन्होंने इस जीत को टीएमसी की गुंडई और धांधली की जीत बताया उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव के दौरान टीएमसी ने बाहर से गुंडे लाकर चुनाव को प्रभावित किया था यही वजह है कि वह जीतने में सफल रहे वहीं माकपा के दूसरे स्थान पर आने की वजह का विश्लेषण करते हुए दिलीप दे ने कहा की सीपीएम हमेशा टीएमसी और भाजपा में सेटिंग की बात करती है लेकिन असली सेटिंग सीपीएम और टीएमसी में हो चुकी है दिलीप दे ने आरोप लगाया कि उनके पास पुख्ता खबर है कि उपचुनाव के दिन टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया था कि हर 8 फर्जी वोट जो टीएमसी को दिए जाएंगे उसके बाद 2 वोट सीपीएम को देना है जिससे सीपीएम इस क्षेत्र में दूसरे स्थान पर आ सके दिलीप ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में जब भाजपा को 2800 वोट मिले थे और वह टीएमसी से सिर्फ 300 वोटों से पिछड़ रही थी तो आज अचानक ऐसा क्या हुआ कि भाजपा तीसरे स्थान पर आ गई इसके लिए उन्होंने टीएमसी और सीपीएम की सेटिंग को जिम्मेदार ठहराया अपनी बात को और मजबूती प्रदान करते हुए दिलीप दे ने कहा कि जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाती है तो वह वहां वामपंथी नेताओं के साथ बैठके करती हैं और एकजुट होकर भाजपा को रोकने की बात करती है इसके उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिलीप दे ने विधान उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भाजपा का संबंध आम जनता से है जबकि विधान उपाध्याय का संबंध माफियाओं से है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का ऐसा कोई माफिया नहीं है जिसके साथ विधान उपाध्याय का संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page