*दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर रांची–झंझारपुर पूजा स्पेशल का परिचालन*
1 min readआसनसोल :दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र रेलवे द्वारा रांची और झंझारपुर के बीच एक जोड़ी पूजा ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएंगी।
08641 रांची–झंझारपुर पूजा टीओडी स्पेशल दिनांक 06.11.2026, 13.11.2026 एवं 20.11.2026 (शुक्रवार) को रांची से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 15:30 बजे झंझारपुर पहुँचेगी।
08642 झंझारपुर–रांची पूजा टीओडी स्पेशल दिनांक 06.11.2026, 13.11.2026 एवं 20.11.2026 (शुक्रवार) को झंझारपुर से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (शनिवार) 14:35 बजे रांची पहुँचेगी।
इन विशेष ट्रेनों का दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा।
इन ट्रेनों का परिचालन 16 एलएचबी कोचों के साथ किया जाना निर्धारित है।














