*छठ पर्व के दौरान आसनसोल एवं पटना साहिब तथा आसनसोल एवं बेतिया के बीच चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें*
1 min read
आसनसोल :छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने आसनसोल एवं पटना साहिब तथा आसनसोल एवं बेतिया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
• 03513 आसनसोल – पटना साहिब अनारक्षित स्पेशल 11.11.2026 एवं 13.11.2026 को आसनसोल से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:45 बजे पटना साहिब पहुंचेगी। वापसी में, 03514 पटना साहिब – आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 12.11.2026 एवं 14.11.2026 को पटना साहिब से 02:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
• 03515 आसनसोल – बेतिया अनारक्षित स्पेशल 12.11.2026 को आसनसोल से 13:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे बेतिया पहुंचेगी। वापसी में, 03516 बेतिया – आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 13.11.2026 को बेतिया से 02:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।














