कुलटी के बराकर में आगामी पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बाजार का निरीक्षण किया मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने
1 min read
कुल्टी :आज कुलटी विधानसभा अंतर्गत बराकर बाजार में आगामी काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा के उपलक्ष्य में बाजार का निरीक्षण किया पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) और जनस्वास्थ्य कारिगरी विभाग (PHE) के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने। उन्होंने बाजार की विभिन्न दुकानों का दौरा किया और दुकानदारों, व्यापारियों, विक्रेताओं और आम लोगों से सीधे बातचीत की। त्योहार को लेकर बाजार की समग्र स्थिति, व्यापार-व्यवसाय का माहौल और आम लोगों की सुविधा-असुविधा के बारे में उनसे जानकारी ली। मंत्री ने व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श के साथ-साथ उनकी विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्योहार के दिनों में आम लोग निर्बाध रूप से खरीदारी कर सकें, इस पर भी जोर दिया । त्योहार की खुशी सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और समृद्धि लाए—यह शुभकामना देते हुए मंत्री ने सभी को काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।














