फार्म 7 जमा करने को लेकर जमुरिया वीडियो कार्यालय में बीजेपी टीएमसी के बीच जमकर झडप शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर
1 min read
:फार्म 7 जमा करने को लेकर आज
जामुरिया बीडीओ ऑफिस में सुनवाई के दौरान भाजपा और तृणमूल समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ से घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाजपा ने बताया कि कल ईआरओ ने उन्हें फॉर्म सेवन जमा करने के लिए कहा था। आश्वासन के मुताबिक आज वह फॉर्म सेवन लेकर आए थे। लेकिन जब वह बीडीओ कार्यालय पहुंचे, तो देखा गया कि तृणमूल के गुंडों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। जब वे बीडीओ ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तो तृणमूल के बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा। हालांकि इस बारे में तृणमूल के नेता गोपी पात्र ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों को डरा रहे थे और जायज़ मतदाताओं को परेशान कर रहे थे। उन्हें खबर मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले की वह घटनास्थल पर पहुंच पाते उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने भाजपा के बदमाशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं इस बारे में जब हमने भाजपा के बीएलए वन हिरन्मय बैनर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज ईआरओ ने कहा था कि सोमवार को वह फॉर्म 7 जमा लेंगे इसीलिए आज वह ऐसे कुछ लोगों के नाम की सूची लेकर आए थे जो या तो यहां से चले गए हैं या उनके नाम कहीं और पंजीकृत है लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ता आ रहे थे तब टीएमसी द्वारा उन्हें रोका गया और उन पर हमला किया गया जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी घायल भी हो गए उन्होंने कहां की आज जो कुछ भी हुआ वह लोकतंत्र की हत्या थी और पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में मुक दर्शक बनी देखती रही हालांकि इस बारे में जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि आज जब कुछ औरतें आ रहीं थीं तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं पर फब्तियां कसी गई और धक्का मुक्की भी हुई इसके बाद तनाव पसर गया उन्होंने कहा कि इस बारे में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी हालांकि जब उनसे से पूछा गया कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा भी वहां पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि वह ब्लॉक अध्यक्ष हैं और वह पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए वहां पर थे। हालांकि भाजपा नेता संतोष सिंह ने सिद्धार्थ राणा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ राणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जो लोग फार्म 7 जमा करने के लिए आ रहे थे उनके साथ मारपीट की उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर बंगाल में टीएमसी के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई संतोष सिंह ने कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई जाएगी और फॉर्म 7 जमा करने की तारीख को बढ़ाने की मांग की जाएगी। संतोष सिंह का आरोप लगाया के सिद्धार्थ राणा के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ता हाथों में लाठियां लेकर खड़े थे और फॉर्म 7 जमा करने आए लोगों को रोका गया उन पर हमला किया गया हालांकि इस बारे में जब हमने सिद्धार्थ राणा से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोई हमला नहीं किया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही लाठी लेकर हमला किया गया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे उन्होंने साफ कहा कि आज की घटना के लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है












