shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मतदाता सूची की जांच और संशोधन को लेकर टीएमसी की रानीगंज में बैठक

1 min read

*रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट*
  :बंगाल विधानसभा चुनाव में अभी काफी देर है लेकिन अभी से मतदाता सूची की जांच और संशोधन को लेकर इस राज्य में भाजपा और टीएमसी आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां भाजपा मुख्य चुनाव आयोग के इस कार्रवाई का स्वागत कर रही है तो वही टीएमसी इसका विरोध कर रही है टीएमसी का आरोप है कि इसके जरिए दरअसल भाजपा मतदाता सूची में फेर बदल करवा कर बिहार महाराष्ट्र दिल्ली की तरह बंगाल में भी सत्ता पर काबिज होना चाहती है आज इसे लेकर रानीगंज के सष्टि गोड़िया पब्लिक लाइब्रेरी में एक सभा का आयोजन किया गया जहां पर टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु विशेष रूप से उपस्थित थे इसके अलावा यहां पर रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के अलावा अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर वी शिवदासन दासु ने अपने वक्तव्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची मैं गड़बड़ी के प्रति सावधान रहने की हिदायत दें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ इसी तरह से दिल्ली बिहार महाराष्ट्र में जीत हासिल की थी और अब वह बंगाल में भी यही तरकीब आजमाना चाहते हैं लेकिन इसे रोकने के लिए टीएमसी के हर कार्यकर्ता को सावधान का रहना होगा वही आज के कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रूपेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरह से बिहार महाराष्ट्र दिल्ली आदि जगहों पर विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करके जीत हासिल की गई थी बंगाल में भी वह कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं लेकिन यहां पर ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी के निर्देश पर टीएमसी का हर कार्यकर्ता सावधान है और बीजेपी के इस तरह के मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल के मतदाता सूची से एक भी असली मतदाता का नाम हटनै नहीं देगी और ना ही किसी फर्जी मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने देगी वही बाहर से बांग्लादेशी या रोहिंग्या के भारत की सीमा में प्रवेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि घुसपैठिओं को रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की है अगर वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो यह केंद्र सरकार की नाकामयाबी है उन्होंने कहा कि टीएमसी का हर कमी बुथ स्तर पर सावधान है ताकि कहीं पर भी इस तरह की घटना न घाट सके और किसी एक भी असली मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया ना जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page