घुसपैठियों के मुद्दे पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी सरकार को लगाई फटकार
1 min read
:पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से घुसपैठियों का मुद्दा प्रतिदिन गरमाता जा रहा है टीएमसी द्वारा आरोप लगाया गया है की असम सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के कुच बिहार अलीपुरद्वार के राजवंशियों को नोटिस भेजा जा रहा है और उन्हें असम के डिटेंशन सेंटर में रखने की बात कही जा रही है इस पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पहले यह देखना होगा कि यह जो कहा जा रहा है कि यह चिट्टियां असम सरकार द्वारा भेजी गई हैं यह कहीं आई पैक के दफ्तर में तो नहीं बनाई गई है। उन्होंने साफ कहा कि कैमक स्ट्रीट के आई पैक के कार्यालय से इन चिट्टियों को लिखा गया था क्योंकि टीएमसी द्वारा जिन लोगों को चिट्ठी भेजने की बात कही जा रही है उन लोगों ने ही कहा है कि उन्हें ऐसी कोई चिट्ठी नहीं मिली है विधायक ने साफ कहा कि आज बंगाली पूरे विश्व में बड़े-बड़े पदों पर हैं ऐसे में उनकी बुद्धिमत्ता पर किसी को कोई संदेह नहीं है इसलिए अगर टीएमसी इस तरह से बांग्ला भाषी लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करेगी तो इसमें वह सफल नहीं हो सकते उन्होंने साफ कहा कि दाड़ीभीट में जब एक स्कूल में बांग्ला टीचर के लिए आंदोलन किया जा रहा था तब उर्दू टीचर दिया गया था और तापस और राजेश की हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने स्कूल में बांग्ला टीचर की मांग की थी विधायक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि किसी भी घुसपैठिये को भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह सिर्फ भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं जहां पर उनके गठबंधन पार्टी की सरकार है












