shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मीजल्स रूबेला के टीकाकरण पर हुई उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक:

1 min read

*आसनसोल*    :आज जिला शासक दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई इस बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कि यहां पर स्वास्थ्य दफ्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे आने वाले 9 जनवरी से मीजल्स और रुबेला की रोकथाम को लेकर जो टीकाकरण  अभियान चलाया जाएगा उस पर आज विस्तृत चर्चा की गई इस संदर्भ मे पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने बताया की आज की बैठक में 9 जनवरी से 11 फरवरी तक मीजल्स और रूबेला की रोकथाम के लिए जो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा उसको लेकर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा पश्चिम बर्दवान जिले में कुल 6 लाख  बच्चों को 2286 स्कूलों और सरकारी अस्पताल तथा 915  शिविरों के जरिए मुफ्त टीके दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को यह टीके लगाए जाएंगे और यह टीके बच्चों के जो नियमित टीकों के अलावा भी लगाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस टीकाकरण अभियान को किस तरह से सुचारू ढंग से चलाया जा सके इस को लेकर चर्चा की गई और इस अभियान में क्या-क्या असुविधाएं आ सकती हैं और उन असुविधाओं का निराकरण कैसे किया जाए इन पर भी चर्चा की गई उनका कहना था कि आज की बैठक मैं जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उससे वह आशावादी हैं कि 9 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला यह अभियान सुचारू ढंग से चलाया जा सकेगा ।  एस अरुण प्रसाद ने बताया के टीकाकरण के साथ-साथ घर-घर जाकर जागरूकता फैलाना भी बेहद आवश्यक है । वही इस अभियान से जुड़े एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अगर किसी बच्चे में साइड इफेक्ट देखा गया तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में 2 टीमों को तैयार रखा जा रहा है जो तुरंत परिस्थिति को संभालेंगे इसके साथ ही  स्कूलों में शिक्षकों और जो टीकाकर्मियों को भी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित करने की बात कही ताकि टीकाकरण को लेकर किसी के मन में कोई संदेह न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page