shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

फीस वृद्धि को लेकर तुलसीरानी स्कूल में अभिभावकों का हंगामा:

1 min read

*आसनसोल*     आसनसोल के तुलसिरानी स्कूल में आज स्कूल की छात्राओं के अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया इसकी वजह थी स्कूल द्वारा कक्षा पांचवी से लेकर 10वीं तक फीस में 1000 रुपए की बढ़ोतरी करना इन अभिभावकों का कहना है कि उन लोगों के लिए हर छात्रा पर हजार रुपए की बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है क्योंकि ऐसे भी कई परिवार हैं जिनकी दो या तीन बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं ऐसे में उस परिवार के लिए इतना बड़ा खर्च उठाना संभव नहीं है हालांकि इस बारे में जब हमने स्कूल की प्रिंसिपल बर्नाली मित्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि स्कूल में कुछ अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति करनी पड़ती है जिसका खर्च स्कूल प्रबंधन को ही उठाना पड़ता है इसलिए स्कूल प्रबंधन द्वारा बैठक के उपरांत यह फैसला लिया गया था कि स्कूल अस्थाई तौर पर कुछ शिक्षकों की नियुक्ति करेगा इसके अलावा स्कूल के अन्य कुछ खर्चे भी हैं जैसे साफ-सफाई जेरॉक्स करवाना इन सब खर्चों के लिए भी यह वृद्धि की गई है हालांकि जब उनसे पूछा गया कि अभिभावकों का यह आरोप है कि 1000 रुपए बढ़ाए गए हैं लेकिन रसीद सिर्फ ढाई सौ रुपए की दी जा रही है तो उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि अभी तो रसीद देने की बात आई ही नहीं है उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत इल्जाम है और अफवाह है वही उन्होंने कहा कि जो अभिभावक खर्च वह नहीं कर सकते वह स्कूल प्रबंधन से मिलकर बात करें पहले भी ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए स्कूल द्वारा सहानुभूति के साथ विचार किया गया है और इस बार भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि स्कूल के जो स्थाई शिक्षक हैं उनका वेतन तो सरकार की तरफ से नियमित रूप से आता है लेकिन स्कूल के कार्यों को जारी रखने के लिए स्कूल प्रबंधन को अस्थाई रूप से कुछ शिक्षकों की नियुक्ति करनी पड़ती है उनके खर्चे को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है इसके अलावा और भी कुछ खर्चे हैं जिनके लिए यह बढ़ोतरी की गई है लेकिन अभिभावक प्रिंसिपल के इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे उनका साफ कहना था कि यह सरकारी स्कूल है और इस तरह से फीस में बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे उनका साफ कहना था कि स्कूल बढ़ी हुई फीस को वापस ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page