बराकर फाड़ी मे बीते दिनों पुलिस लाकअप मे हुई एक मौत की घटना ने पूरे बराकर का माहौल ही बदल दिया
1 min readबराकर से अमन शाव की खास रिपोर्ट
8 जुलाई ।बराकर फाड़ी मे बीते दिनों पुलिस लाकअप मे हुई एक मौत की घटना ने पूरे बराकर का माहौल ही बदल दिया ।इस घटना से आक्रोशित लोगों के गुस्से से शहर दो बार जल उठा ।लेकिन गुरुवार को इलाके मे पुनः शांति बहाल हुई ।पूरा बाजार प्रत्येक दिन की तरह ही दुकाने खुली ओर लोग निर्भीक होकर आते जाते दिखाई दिए ।बाजार से सुरक्षा मे तैनात सभी जवानों को हटा दिया गया था ।इसी घटना मे फाड़ी परिसर मे पुलिस की मार से गंभीर रूप से घायल फाड़ी रोड़ निवासी श्यामल बाउरी की पत्नी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस जिस तरह उनके पति को घर से ले गई है ।उसी तरह से सही सलामत घर वापस भेज दे इसके अलावा उनके परिवार को कुछ भी नही चाहिए ।वही ऑल इंडिया बाउरी समाज के चेयरमैन बामापद्दो बाउरी ने कहा कि पिछले दिनों हुए छिनतई के मामले मे श्यामल को जबरन फसाया गया था ।किसी अन्य ब्यक्ति ने उसे पैसे रखने के लिए कहा फिर पुलिस ने उसे पकड़ा ।उसी संदेह मे दूसरे मामले की पूछताछ के लिए पुलिस उसे फाड़ी ले गई ओर इसी क्रम मे पकड़े गए सभी लड़को को बेरहमी से पीटा गया जिससे एक का निधन भी हो गया ।इस तरह की मारपीट सरासर गलत है अतः उस पुलिस पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हे कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए ।वही स्टेशन रोड निवासी मृतक अरमान अंसारी के पिता कलीम अंसारी ने कहा की घटना के आरोपी दो पुलिस अधिकारी को तो पहले ही हटा दिया गया था ।लेकिन आज तीन अन्य पुलिस अधिकारी तथा 5 सीपीवीएफ के जवानों को हटाकर प्रशासन ने यह साबित कर दिया कि विभाग मे अच्छे ओर कर्मयोगी अधिकारी भी है ।उन्होंने कहा सीपी ओर डीसीपी साहब जो बोले थे उसे उन्होंने कर दिखाया ।उन्होंने कहा मैने अनुरोध किया है कि आक्रोशित लोगों ने मेरे बेटे के प्रति प्रेम भावना मे बहकर जो ये गलत कार्य किए है प्रशासन उन्हे माफ कर दे ओर उन लोगो पर किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई ना करे ।













