shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कोलकाता में हुआ कैट का सम्मेलन:

1 min read

कोलकाता :कोलकाता में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स या कैट का एक सम्मेलन आयोजित किया गया संगठन के इस राज्यव्यापी सम्मेलन में कई बातें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई । सम्मेलन के दौरान कैट के केंद्रीय तथा पश्चिम बंगाल के प्रमुख व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर यहां कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल क्षेत्रीय आयोजन सचिव पूर्वी भारत सिद्धि जैन बंगाल चैप्टर के चेयरमैन विश्वनाथ अग्रवाल सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे सम्मेलन के दौरान पश्चिम बंगाल के तकरीबन 125 व्यापारियों ने हिस्सा लिया कैट भारत के 40000 व्यापारिक संगठनों और 7 करोड़ों व्यापारियों का एक संगठन है जो कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करता है और सरकार के साथ व्यापारियों के मुद्दों को लेकर बातचीत करता है तथा समन्वय साधन का काम करता है संगठन का एकमात्र उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है इस मौके पर सुभाष चंद्र अग्रवाला ने बैठक में उपस्थित व्यापारियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए बताया कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल के व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष रूप से मंथन हुआ जीएसटी प्रक्रिया के सरलीकरण ई-कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों द्वारा कानून एवं नियमों को ताक पर रखना तथा रिटेल व्यापार में लागू सभी तरह के कानूनों की समीक्षा के लिए कैट देशभर में अभियान चलाएगा वहीं बी सी भरतियां ने बताया कि कैट डिजिटल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को उत्साहित करेगा इसी मुद्दे पर जनवरी 2023 से देश भर में 90 दिवसीय डिजिटल क्रांति रथ यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा कैट 2023 को व्यापारी सम्मान वर्ष के रूप में मनाएगा आने वाले समय की चुनौतियों के बारे में सुभाष अगरवाला ने बताया कि आजकल खरीदार ऑनलाइन खरीदारी पर बल दे रहे हैं ऐसे में अगर व्यापारियों ने अपने व्यापार करने का तरीका नहीं बदला तो उनको बहुत जल्द अपने व्यापार से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे । कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीया और कैट के राष्ट्रीय सचिव सुमित अग्रवाल ने विस्तार से व्यापारियों को भारत e-mart के नाम से शुरू किए गए एक पोर्टल के बारे में जानकारी दें और इस पोर्टल के फायदे और पंजीकरण संबंधित जानकारियों से वीडियो के माध्यम से अवगत कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page