इस साल आसनसोल के अखाड़ों में युवतियों ने भी दिखाए जौहर:
1 min readआसनसोल : दुर्गा पूजा की समाप्ति विजयादशमी के साथ हो जाती है विजयादशमी पर पूरे धूमधाम के साथ अखाड़े निकलते हैं । आसनसोल में भी विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा गाजे बाजे के साथ अखाड़े निकाले जाते हैं जिसमें युवा हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हैं इस साल भी पूरी धूमधाम के साथ यह अखाड़े निकाले गए महावीर स्थान सेवा समिति सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा अखाड़ा में शामिल लोगों की सहूलियत के लिए शिविर लगाए गए थे जिनमें पीने के पानी और अन्य खाद्य सामग्रियों के साथ-साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी रखा गया था वही आसनसोल के जीटी रोड के किनारे आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से भी एक शिविर का आयोजन किया गया था प्रशासन की तरफ से अखाड़ा में शामिल लोगों तथा अखाड़ा देखने आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे किसी भी अवांछित घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों द्वारा सुचारू रूप से संचालित किया गया आसनसोल दक्षिण थाने के आइसी कौशिक कुंडू ने पूरी तत्परता के साथ इस पूरे आयोजन की बागडोर संभाली और यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना घटे । बुधवार को आसनसोल बाजार इलाके में जीटी रोड पर आसनसोल के विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की तरफ से अखाड़े निकाले गए थे इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए थे इस बार के अखाड़ों की एक खासियत यह रही कि अमूमन अखाड़ों में युवक ही हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं लेकिन इस बार युवतियों ने भी अपने जौहर दिखाए उन्होंने जो करतब किए उन्हें देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली वही अखाड़ा कमेटियों तथा अखाड़ा देखने आए दर्शनार्थियों सहित गणमान्य अतिथियों सभी ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सहित प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की कि जिस तरह से उन्होंने अखाड़ा के इस कार्यक्रम को संचालित किया है वह सराहनीय है विशेषकर आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू ने जिस तरह से इस पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाली थी उसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।













