shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सीबीआई जज को दिए गए धमकी भरे पत्र मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल : हाल ही में अनुब्रत मंडल मामले की सुनवाई कर रहे आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें लिखा था कि अगर उन्होंने अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी तो उनके और उनके पूरे परिवार को एनडीपीएस मामले में फंसा दिया जाएगा जैसे ही इस बात की जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को चली वह मामले की जांच में जुट गए इस मामले में वर्दमान एग्जीक्यूटिव कोर्ट के कर्मी बाप्पा चटर्जी का नाम सामने आ रहा था आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने जब बप्पा चैटर्जी से पूछताछ की तो उन्होंने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया इसके बाद पुलिस ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाया और कल आसनसोल के बीएनआर मोर से सुदीप्तो राय नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया इसे लेकर आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जहां डीसी डॉ कुलदीप एसएस एसीपी देवराज दास दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू अभिषेक मोदी पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने बताया कि बप्पा चैटर्जी को पूछताछ करके जो सुराग मिले उससे उन्होंने कल बीएनआर मोर इलाके से सुदीप्तो राय नामक एक वकील को गिरफ्तार किया जो कि वर्दमान अदालत के वकील हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी मामले को लेकर सुदीप्तो राय और बप्पा चैटर्जी के बीच आपसी रंजिश थी इसी रंजिश की वजह से सुदीप्तो राय ने बाप्पा चटर्जी को इस मामले में फंसाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी सील का इस्तेमाल कर आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज को यह धमकी भरा पत्र लिखा था पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बीएनआर मोर से सुदीप्तो राय को गिरफ्तार किया गया तब उसके पास से बप्पा चटर्जी का एक फर्जी आधार कार्ड और बप्पा चटर्जी के नाम पर एक एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन पाया गया जब पुलिस अधिकारियों ने सुदीप्तो राय से इन दोनों दस्तावेजों के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सुदीप्त राय को फर्जी दस्तावेज और एनडीपीएस मामले में 2019 में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने सुदीप्तो राय से सीबीआई कोर्ट के जज को भेजे गए पत्र के बारे में पूछा तो उन्होंने इस मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page