shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

उपराष्ट्रपति चुनाव में तृणमूल कांग्रेस द्वारा मतदान ना करने के फैसले पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने तीखी प्रतिक्रिया:

1 min read

गुरुवार टीएमसी की तरफ से एक घोषणा की गई कि आने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में टीएमसी मतदान नहीं करेगी उन्होंने इसकी वजह विरोधी दलों द्वारा मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा करने से पहले टीएमसी से सलाह मशवरा ना करने को बताया।‌ आपको बता दें इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ और विरोधी दलों के प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री मार्गरेट अल्वा आमने-सामने हैं ।‌जगदीप धनखड़ बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं और टीएमसी के साथ उनके संबंध बेहद कटु रहे हैं । ऐसे में आशा की जा रही थी कि टीएमसी उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गेट अल्वा का समर्थन करेगी लेकिन उन्होंने मतदान न करने का फैसला लिया इस संदर्भ में हमने फोन पर आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर से बात की। गुलाम सरवर ने कहा कि यह तो प्रत्याशित था क्योंकि टीएमसी के नेता जिस तरह से विभिन्न मामलों में संलिप्त हैं खुद को बचाने के लिए उनको बीजेपी के साथ एडजस्ट करके चलना ही पड़ेगा यही वजह है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान ना करके वह परोक्ष रूप से जगदीप धनखड़ को ही समर्थन दे रहे हैं । गुलाम सरवर ने पूछा कि जो लोग कल तक जगदीप धनखड़ की सुबह शाम आलोचना कर रहे थे वह आज मतदान से भाग क्यों रहे हैं? जब हमने उनसे इसकी वजह जानने चाहे तो उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता विभिन्न भ्रष्टाचार में संलिप्त है ऐसे में खुद को बचाने के लिए उन्हें भाजपा के साथ एडजस्ट करना ही पड़ेगा यही वजह है कि मतदान ना करके वह परोक्ष रूप से जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने में मदद कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page