shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की जीत को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया ऐतिहासिक:

1 min read

आसनसोल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बिधान उपाध्याय तापस बनर्जी आदि उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह जीत ममता बनर्जी की जीत है टीएमसी के स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों की जीत है इसके लिए उन्होंने आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से आसनसोल की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया है उससे वह गदगद है उन्होंने कहा कि जिस दिन वह पहली बार आसनसोल में आए थे उनको यहां के लोगों से जितना स्नेह मिला था वह अभूतपूर्व था लोगों की प्रतिक्रिया देखकर वह बेहद खुश हुए थे और तब हमको लगा था कि आसनसोल में इस बार इतिहास रचा जा सकता है उन्होंने कहा कि इस जीत से उन पर जिम्मेदारी बढ़ गई है अब सब को एकजुट होकर आसनसोल के विकास के लिए काम करना होगा शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द हो आसनसोल के स्थानीय नेताओं के साथ बैठेंगे और यहां की समस्याओं को लेकर वार्तालाप करेंगे जिससे आने वाले समय में वह समस्याओं को संसद के उठा सकें उन्होंने कहा कि यह सब कुछ होगा प्राथमिकता के आधार पर वह शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज आसनसोल में जो इतिहासिक जीत मिली है उसके पीछे मैजिक मैन मलय घटक का कार्य बड़ा हाथ है घटक उनके मार्गदर्शक थे और सबके एक जुट होकर कोशिश करने से यह जीत हासिल हुई है भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि वह अटल बिहारी वाजपेई के जमाने में भाजपा में थे और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं चार बार के सांसद रह चुके हैं लेकिन तब कि भाजपा और आज कि भाजपा में फर्क यह है कि अटल बिहारी वाजपेई की भाजपा में लोकशाही थी और नरेंद्र मोदी की भाजपा में तानाशाही है वही मलय घटक ने कहा कि यह जीत प्रत्याशित थी क्योंकि आसनसोल की जनता समझ चुकी थी कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर सकती हैं भाजपा के चेहरे के ऊपर से मुखौटा हट गया था और लोगों को भाजपा का असली चेहरा दिख गया था उनको समझ में आ गया भाजपा सिर्फ लोगों को बरगलाने और सब्जबाग दिखाने का काम करती है भाजपा विकास नहीं कर सकती विकास सिर्फ ममता बनर्जी कर सकती हैं और यही वजह है कि उन्होंने विकास के नाम पर मतदान किया जात पात धर्म के नाम पर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page