जरुरतमंद महिला को घर देने के वादे को विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया पुरा
1 min read
:आसनसोल के गरीब बेसहारा आदिवासी एवं वंचित महिला पन्ना बाउरी को उनके सपनों का आशियाना देकर दिया वादा पूरा किया पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने
आसनसोल शिल्पांचल में कड़कड़ाती ठंड से जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर उन्हें राहत प्रदान करने का जो संकल्प विशिष्ट समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने लिया था उसी को वितरण करने के क्रम में जब वह आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 में स्थित गिरमिट के शायरपारा में जब वह एक घर में कंबल दे रहे थे तो उस घर की जर्जर स्थिति को देखकर उनका हृदय व्यथित हुआ क्योंकि घर की स्थिति बहुत ही ज्यादा दयनीय थी ,घर की छत पर फफूंदी और घास शैवाल का जमावड़ा था कभी भी वह घर गिर सकता था और उसमें रहने वाले लोगों के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी ,स्थिति को देखते हुए उस परिवार के साथ बात करने पर पता चला कि उस घर में कुल तीन सदस्य हैं।

एक विधवा वृद्ध महिला पन्ना बाउरी और उसके दो बच्चे वह महिला लोगों के घर में झूठे बर्तन मांज कर गुजारा करती है एवं उसकी बेटी भी उसमें सहायता करती है लेकिन घर की स्थिति बहुत खराब थी ऐसे में समाजसेवी कृष्ण प्रसाद का हृदय बहुत ज्यादा व्यथित हुआ उन्होंने सोशल मीडिया में भी आकर लोगों को इसकी जानकारी को शेयर किया जब कोई फायदा नहीं हुआ तो अंततः उन्होंने एक भावनात्मक फैसला लिया कि उस आदिवासी समाज की वंचित महिला पन्ना बाउरी के लिए वह घर का निर्माण करवाएंगे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए आज वार्ड नंबर 13 में जब कृष्ण प्रसाद अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पन्ना बाउरी के घर पर ठेकेदार को लेकर पहुंचे और ठेकेदार को घर बनाने का ठेका दिया जिसमें एक किचन एक शौचालय और सोने के लिए दो कमरा उपलब्ध हो और उस ठेकेदार को 25 दिनों में इस घर को पूरा करने का निर्देश भी दिया उसके साथ उसे घर को बनाने में 2,51,000/- रूपए का जो खर्च आएगा में वह 51,000/ आज एडवांस के रूप में देकर आदिवासी महिला पन्ना बाउरी के साथ कृष्ण प्रसाद खुद अपने कर कमल द्वारा उसके घर के लिए भूमि पूजन किया और इस संकल्प को चरितार्थ कर एक सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किया यह देखकर उस इलाके में कृष्णा प्रसाद को गरीबों का मसीहा का संज्ञा भी दिया जा रहा है और लोगों में उनके प्रति बहुत ज्यादा आदर और सम्मान दिख रहा है, भूमि पूजन के पश्चात उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किया हुआ वादा को पूरा करने के बाद उनके हृदय को बहुत सुकून और शांति मिला है क्योंकि लोगों को जिंदगी जीने के लिए मूलभूत तीन बुनियादी चीजों की आवश्यकता होती है रोटी ,कपड़ा और मकान लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां के लोगों को इस मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित किया जा रहा है ।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी गरीबों को उनके सपनों का पक्का घर मिले यह नारा उन्होंने गरीब के कल्याण के लिए दिया है लेकिन पश्चिम बंगाल की भ्रष्ट टीएमसी सरकार के लोगों को इन बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित रखती है लेकिन आने वाले 2026 में जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी तो हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा और लोगों की बुनियादी जरूरत पूरा जरूर होगा।












