जमुड़िया के तीन वार्ड में लोगों के घर-घर जाकर कृष्णा प्रसाद ने किया साड़ियों का वितरण, कहा समाज सेवा ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य
1 min read
:आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले लंबे समय से समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं चाहे वह प्रभु छठ घाट पर छठ पूजा का आयोजन हो या कोरोना के समय लोगों को राशन दवा और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराना हो या फिर किसी और जरूरतमंद इंसान को उसके आपातकाल में सेवा प्रदान करना हो कृष्णा प्रसाद ने हमेशा लोगों की सेवा के लिए अपने आप को प्रस्तुत रखा है और वह हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं पिछले कुछ समय से कृष्णा प्रसाद द्वारा लोगों के मोहल्ले में जाकर या सड़क किनारे जो जरूरतमंद लोग बेघर रहते हैं उनको कंबल वितरित किया जा रहा है

क्योंकि आसनसोल में जो कड़ाके की ठंड पड़ी है उससे लोगों को राहत देने के लिए कृष्णा प्रसाद ने यह विशेष सेवा शुरू की है आज वह जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर 10 नंबर और 12 नंबर वार्ड में लोगों के घर-घर पहुंचे आपको बता दें कि यह तीनों वार्ड आदिवासी बहुल इलाके हैं बहुत जल्द आदिवासियों का सबसे पवित्र पर्व बांधना शुरू होने वाला है इसे देखते हुए आज समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा इन तीनों वार्ड के रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नई साड़ी प्रदान की गई उन्होंने यहां के लोगों से मुलाकात की और उन्हें आने वाले बांधना पर्व की बधाई देते हुए साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान किया इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा के समाज सेवा उनके लिए कोई नई बात नहीं है पिछले कई दशकों से वह यह काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्हें यह कार्य करने की प्रेरणा ईश्वर से और अपने परिवार के पूर्वजों से मिलती है उन्होंने कहा कि वह यह मानते हैं कि जो भी कार्य वह कर रहे हैं उसमें उनका कोई हाथ नहीं है ईश्वर ने उन्हें माध्यम बनाया है और इसके लिए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया कि वह उनकी अनुकंपा से यह कार्य कर पा रहे हैं।

कृष्णा प्रसाद ने कहा की हाल ही में उन्होंने सक्रिय राजनीति में भाजपा के समर्थन में फिर से उतरने का फैसला लिया है और वह भी सिर्फ इसलिए ताकि वह और बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर सके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से प्रधानमंत्री नहीं जनता के सेवक बनकर देश की सेवा कर रहे हैं उनसे प्रेरित होकर वह भी लोगों की सेवा करना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने राजनीति में फिर से सक्रिय होने का फैसला लिया है क्योंकि तभी वह और व्यापक दायरे में लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं












