shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बाराबनी के चरणपुर में ईसीएल द्वारा खदान बनाने के लिए लोगों से ली जा रही है जमीन लेकिन उचित मुआवजा न मिलने से लोगों में नाराजगी

1 min read

   :बाराबनी इलाके के चरणपुर में ईसीएल की तरफ से खदान बनाया जाएगा इसके लिए वहां के लोगों से जमीन ली जा रही है लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है की जमीन के बदले कंपनी की तरफ से जो पैसा दिया जा रहा है वह काफी नहीं है इसी को लेकर आज सिंटू भुंईया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा दूसरी जगहों पर जमीन के बदले जितना पैसा दिया जा रहा है उतना चरणपुर में नहीं दिया जा रहा है सिंटू भुंईया का कहना था कि यहां पर 50000 60000 या 80000 रुपए दिए जा रहे हैं जो की एक घर बनाने के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है उन्होंने मांग की की अन्य इलाकों में कंपनी की तरफ से मुआवजे के तौर पर जो रकम दी जा रही है उतनी रकम देनी होगी वरना यहां के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे उन्होंने साफ कहा कि पांडवेश्वर आदि इलाकों में जमीन के बदले चार से ₹500000 दिए जा रहे हैं लेकिन यहां पर उतनी रकम नहीं दी जा रही है जिस वजह से यहां के लोग बेहद नाराज हैं और जिस जमीन पर खदान बनाए जाने के बात कहीं जा रही है वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की है भी नहीं वह एक निजी कंपनी की है जिसका रिकॉर्ड भी उनके पास है लेकिन फिर भी यहां के लोग खदान बनाने के खिलाफ नहीं है मगर यहां के लोगों को उचित मुआवजा देना होगा उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को 48 घंटे का समय दिया और कहां की अगर स्थानीय लोगों की मांग मानी नहीं गई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page