कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा जमुआ गांव मवेशी ले जाने के क्रम में मारपीट के शिकार लोगों से की मुलाकात
1 min read
:कुछ दिनों पहले दुर्गापुर के एनटीएस थाने के जमुआ गांव के रहने वाले कुछ लोगों को दुर्गापुर के गैमन ब्रिज के पास बेरहमी से पीटा गया था इसका आरोप भाजपा के युवा नेता पारिजात गांगुली और उनके साथियों के खिलाफ लगाया गया था पारिजात गांगुली और उनके साथियों का आरोप था कि जिन लोगों की उन्होंने पीटीआई की थी वह लोग एक लारी में मवेशियों को लेकर जा रहे थे इसके दस्तावेज उन लोगों के पास नहीं थे हालांकि इसके बाद पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई की थी और इसे लेकर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन भी किया था और पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि जो लोग मवेशी लेकर जा रहे थे उनके पास इसके दस्तावेज थे इसके बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमुआ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात के और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनके साथ है इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी टीएमसी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि यादव कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा शामिल थे उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा की देश में संविधान है और देश संविधान के अनुसार चलेगा अगर किसी को किसी विषय से कोई शिकायत है तो वह प्रशासन को बताएं ना कि कानून को अपने हाथ में ले ले उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त से भी मिलने जाएंगे और इस विषय में इंसाफ की मांग की जाएगी वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में कोक ओवन थाने के प्रभारी के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि डेढ़ घंटे तक पारिजात गांगुली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता इन लोगों की पिटाई करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची












