shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सरकारी चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण पत्र में मेयर और चेयरमैन का नाम नहीं होने से उठ रहे हैं कई सवाल

1 min read

आसनसोल :कल से आसनसोल के रविंद्र भवन में तीन दिवसीय चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाने वाला है राज्य सरकार की तरफ से इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा लेकिन फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है देखा जा रहा है कि चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण पत्र में आसनसोल नगर निगम के मेयर या चेयरमैन किसी का भी नाम नहीं है इसे लेकर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने टीएमसी पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा की नगर निगम के अंतर्गत रविंद्र भवन में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से चिल्ड्रनस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है यह पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यक्रम है जिसमें पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को शामिल होने का अधिकार है इससे पहले हमने देखा था कि सरकार के किसी कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं को बुलाया नहीं जाता था लेकिन अब देखा जा रहा है की आसनसोल में सरकारी किसी कार्यक्रम में टीएमसी के एक गुट के नेताओं को ही दरकिनार किया जा रहा है सिर्फ एक विशेष ग्रुप के नेताओं को तवज्जो दी जा रही है उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी के अंदर गुटबाजी चरम पर है और रविंद्र भवन के चिल्ड्रंस फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण पत्र ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया हालांकि जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें गुटबाजी की कोई बात नहीं है यह पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यक्रम है और निमंत्रण पत्र में जगह रहे चाहे ना रहे नाम रहे चाहे ना रहे वह जरूर जाएंगे वहीं विपक्ष द्वारा गुटबाजी की बात पर विधान उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष तो आरोप लगाएगा ही लेकिन टीएमसी के सभी नेता एकजुट है उन्होंने विपक्ष को सलाह दी की आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह अपना घर संभाले टीएमसी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है हालांकि जब हमने इस बारे में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने भी टीएमसी के अंदर गुटबाजी की बात से इनकार किया उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में जिन व्यक्तियों के नाम है वह शायद नगर निगम के मेयर या अध्यक्ष से ज्यादा कर्मठ है इसीलिए उनके नाम निमंत्रण पत्र में दिए गए हैं अमरनाथ चटर्जी ने कहा की निमंत्रण पत्र में उनका नाम चाह रहे या ना रहे वह इस सरकारी कार्यक्रम में जरूर सम्मिलित होंगे। धारा के इस बारे में जब हमने आसनसोल फिल्म अकादमी के अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि शायद यह गलती से छूट गया होगा और तथ्य विभाग के अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ी होगी क्योंकि सभी का नाम रहने के बाद थी जब कार्ड प्रिंट होकर आ गया तो किसी ने उतना ध्यान नहीं दिया होगा जिस वजह से मेयर और चेयरमैन का नाम कार्ड में नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारी स्तर के सभी व्यक्तियों के नाम कार्ड में रहने की बात थी और अब जबकि इन दोनों के नाम नहीं रहने की बात कही जा रही है तो जरूर इसमें कहीं ना कहीं गलती हुई होगी वही जब हमने इस बारे में डिआईसीओ इंचार्ज नरेंद्र नाथ दत्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि मेयर और चेयरमैन का नाम नहीं रखा गया है सिर्फ मंत्री स्तर के व्यक्तियों और अधिकारी स्तर के व्यक्तियों का नाम ही रखा गया है उन्होंने कहा कि क्योंकि कार्ड में जगह काम है इसलिए सभी का नाम कार्ड में लिखना संभव नहीं था इसलिए उनके नाम नहीं लिखे गए हैं
वही इस बारे में जब हमने टीएमसी के राज्य संपादक और पश्चिम बर्धमन ज़िला परिषद मैंटर वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा की जरूर जिनके ऊपर कार्ड में नाम डालने की जिम्मेदारी है उस स्तर पर कहीं ना कहीं चुक हुई है यह पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यक्रम है इसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों का नाम रहना चाहिए लेकिन मेयर का नाम क्यों नहीं है इसके बारे में वह सुनिश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि यह पश्चिम बंगाल सरकार का कार्यक्रम है इसलिए कार्ड में किसका नाम है और किसका नहीं यह ना सोच कर सभी को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकत्रित होना चाहिए और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह कार्यक्रम जरुर सफल होगा दासु ने कहा कि इससे पहले उनके साथ भी इस तरह की घटना घटी है हालांकि जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने उन घटनाओं का खुलासा नहीं किया उन्होंने बताया कि जिन पर कार्ड में नाम डालने की जिम्मेदारी है उनको और ज्यादा गंभीरता के साथ और जिम्मेदारी के साथ यह काम करना चाहिए था इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को ज्यादा तुल ना देने की बात कही और कहा कि टीएमसी में एक ही नेत्री हैं वह ममता बनर्जी और एक ही नेता है अभिषेक बैनर्जी इसके अलावा कौन मंत्री है या कौन मेयर या कौन जिला परिषद सभाधिपति या अन्य कोई पदाधिकारी इसका कोई फर्क नहीं पड़ता सभी ममता बनर्जी के सैनिक हैं और क्योंकि यह राज्य सरकार का कार्यक्रम है इसलिए सभी को एकत्रित और एकजुट होकर इसे सफल बनाना होगा उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जिला शासक से बात करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page