प्राथमिक में नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की तरफ सप्लीमेंट्री चार्ज शीट में राज्य के पूर्व मंत्री श्यामल सांतरा का नाम भी शामिल, सियासी घमासान शुरू:
1 min read
बांकुड़ा से शाहजान अंसारी की रिपोर्ट
बांकुड़ा :राज्य में प्राथमिक में नियुक्ति घोटाला मामले में राज्य के कई हैवीवेट लोगों के नाम सामने आए हैं इनमें बांकुड़ा के टीएमसी नेता श्यामल सांतरा का नाम भी शामिल है सीबीआई द्वारा अदालत में पेश किए गए सप्लीमेंट्री चार्ट शीट में कोतलपुर के पूर्व विधायक राज्य के पूर्व मंत्री और बांकुरा ज़िला प्राथमिक विद्यालय सांसद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्यामल सांतरा का नाम भी है सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्होंने उन नियुक्तियों में 22 लोगों के नामों की सिफारिश की थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 2026 के चुनाव से पहले जिले में इसे प्रचार का हथियार बनाया जा रहा है रानीबांध बाजार के कई जगहों पर पार्टी की तरफ से हिस्से लेकर पोस्टर लगाया गया है। इन पोस्टरों में बांकुड़ा जिले से आने वाले एक पूर्व मंत्री पर कटाक्ष किया गया है इसके साथ ही उन्होंने इस नियुक्ति घोटाले में टीएमसी और भाजपा की मिली भगत का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ ही सजा की मांग की है रानीबांध एरिया कमेटी की तरफ से यह दावा करते हुए पोस्टर लगाया गया है इस विषय पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य पार्टी के बांकुड़ा जिला संपादक देवलीना हेंब्रम ने कहा कि पूरे राज्य और देश के लोग जानते हैं कि इस राज्य में वर्तमान सरकार द्वारा लोगों को ठगा गया है लोग सच जानना चाहते हैं वह भी चाहते हैं कि सही जांच हो। सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध नहीं किया जा रहा है लोगों को क्यों ठगा गया है यह सवाल पूछा जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने योग्य लोगों को नौकरी देने की भी मांग की इस विषय पर स्थानीय टीएमसी नेता और बांकुड़ा ज़िला परिषद के कर्माध्यक्ष चित्त महतो ने कहा कि भले ही विपक्ष द्वारा बार-बार इस तरह के आरोप लगाए जाएं लेकिन टीएमसी पर लोगों को भरोसा है कि टीएमसी एक ईमानदार पार्टी है और इसी वजह से भ्रष्टाचार के किसी भी मनगढ़ंत आरोपों का लोगों पर कोई असर नहीं पड़ता उन्होंने कहा कि इस विषय पर अदालत का ही फैसला अंतिम होगा












