shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल के सतईसा इलाके मे ऑटो और कार की हुई जोरदार टक्कर 6 घायल:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी अंतर्गत सतईसा इलाके मे एक कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हुई है, जिस टक्कर मे ऑटो मे सवार चालक सहित कुल 6 लोग घायल हो गए हैं, घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है, बताया यह भी जा रहा है की नियामतपुर की ओर से एक झारखंड नंबर JH 10S 0991एक कार तेज रफ़्तार से आसनसोल की ओर आ रही थी और आसनसोल की ओर से नियामतपुर की ओर जा रही एक ऑटो WB558100 की आमने -सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिस टक्कर मे ऑटो मे सवार ऑटो चालक सहित कुल 6 लोग घायल हो गए, घायलों मे चार पुरुष और दो महिला शामिल है, वहीं कार मे सवार तीन लोग मौका पाकर कार मौके पर ही छोड़ भागने मे सफल हो गए, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर पहुँची साऊथ पुलिस फाड़ी ने घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है, स्थानीय लोगों ने बताया की सोमवार शाम करीबन सात बजे सतईसा मोड़ पर ही एक महिला तेज रफ़्तार से गुजर रही वाहन से खुदको बचाने के चक्कर मे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये आसनसोल जिला अस्पताल पहुँचाया, वहीं सोमवार देर शाम करीबन आठ बजे सतईसा रेसक्यू गेट के पास स्थित विश्वकर्मा काँटा के पास एक पिकअप वैन और एक बाईक की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिस टक्कर मे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाईक सवार को इलाज के लिये आनन – फानन मे आसनसोल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ घायल बाईक सवार का इलाज चल रहा है, सतईसा मे लगातार हो रहे इस तरह के सड़क हादसों की घटना को देखते हुए सतईसा मोड़ पर मौजूद फेयर एडुकेशन पॉइंट स्कुल के सिक्षकों और छात्रों के बीच भय का माहौल है, उनका कहना है की इलाके मे घटी यह घटना कोई नई नही है, हर रोज इस तरह की घटना होती रहती है, क्योंकि इस इलाके मे बड़े -बड़े मालवाहक वाहन जगह -जगह खड़े रहते हैं, जिस कारण जाम का माहौल भी अक्सर बना रहता है, ऐसे मे जाम से छूटने के बाद वाहन चालक तेज रफ़्तार मे अपने मंजिल की ओर भागते हैं और इस बीच हादसा हो जाता है, स्कुल के एक सिक्षक सुमन चटर्जी ने बताया की उन्होने अपने स्कुल के प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी को सतईसा मोड़ पर बैरिकेड और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है पर पुलिस द्वारा इलाके मे बैरिकेड और स्पीड ब्रेकर नही लगवाने से स्कुल प्रशासन ही नही बल्कि स्थानीय लोगों मे भी नाराजगी देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page