आसनसोल में हुई तीन दिवसीय बांग्ला मोदेर गरबो मेले की शुरुआत:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान में आज से बांग्ला मोदेर गरबो मेरा की शुरुआत हुई इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक जिला शासक एस पोन्नाबलम एटीएम डेवलपमेंट संजय पाल एसडीओ बिस्वजीत भट्टाचार्य समाप्ति दत्त नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बैसाखी बैनर्जी सहित और भी तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। यह मेला आज से लेकर 29 तारीख तक चलेगा
यह कार्यक्रम संगीत, हस्तशिल्प और प्रदर्शनियों क़ लेकर है। इस अवसर पर मंत्री मलय घटक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बंगाल का संगीत जगत बहुत समृद्ध है. रवीन्द्र संगीत, नज़रुल गीति, बाउल गीत, कीर्तन, श्यामा संगीत, भटियाली, भावया, और संगीत के कई अन्य रूप बंगाली संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कोलकाता के प्रमुख कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और लोकप्रसार परियोजना के कलाकारों का कार्यक्रम होगा. प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक यह कार्यक्रम होंगे।
मेले में
जिले के हस्तशिल्प को दर्शाया जाएगा। बंगाल के हर गांव में अलग-अलग तरह के हस्तशिल्प बनाए जाते हैं। शीतलपति, ढाकाई जामदानी, मिट्टी की गुड़िया, कांथा स्टीच और कई अन्य प्रकार के हस्तशिल्प बंगाल की विरासत को संजोते हैं। ये हस्तशिल्प हमारे इतिहास और संस्कृति का प्रतीक हैं।
बांग्ला साहित्य और संस्कृति की सराहना न केवल बंगाल में बल्कि पूरे विश्व में की जाती है। आज के
समारोह में लगभग पांच हजार दर्शक उपस्थित थे ।












