भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम को लेकर बांग्ला पोखो ने सौंपा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में ज्ञापन:
1 min read
जमुड़िया :काली पूजा के उपलक्ष पर जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह के बेटे विधायक प्रतिनिधि और तृणमूल युवा के जिला सचिव प्रेमपाल सिंह ने 3 नवंबर को बहुला में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का कार्यक्रम रखा था इसका बांग्ला पोखो द्वारा विरोध किया गया उनकी दलील यह थी कि पवन सिंह ने अपने कुछ गानों में बंगाली महिलाओं को अश्लील तरीके से पेश किया था इसी के खिलाफ बांग्ला पोखो द्वारा द्वारा इसका विरोध किया गया था आज संगठन की तरफ से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में संगठन की तरफ से पदाधिकारीयों ने बताया के पवन सिंह को काली पूजा के अवसर पर बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने के लिए लाने की बात थी जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह के पुत्र प्रेमपाल सिंह उनको बहुला लाने वाले थे। इसका बांग्ला पोखो द्वारा विरोध किया गया इसके बाद आज प्रेमपाल सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन किया जिसमें उन्होंने पवन सिंह के कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की लेकिन पवन सिंह के कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा करने के दौरान प्रेमपाल सिंह ने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह भी आपत्तिजनक थे बांग्ला पोखो की तरफ से कभी भी जाति के आधार पर पवन सिंह का विरोध नहीं किया गया सिर्फ उनके कुछ गानों का विरोध किया गया था जिसमें उन्होंने बंगाल की महिलाओं को अश्लील तरीके से पेश किया इसलिए संगठन की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा था कि ऐसे पवन सिंह को बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने नहीं दिया जाएगा जो बंगाल की महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं लेकिन आज प्रेमपाल सिंह ने अपने प्रेस मीट में जो बातें कहीं वह जातिगत आधार पर विद्वेष फैलाने जैसी हैं प्रेमपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार जैसे हिंदी बहुल राज्यों में जो बंगाली रहते हैं या जो बंगाली कलाकार काम करते हैं उनके बारे में भी सोचना चाहिए ऐसा कहकर प्रेमपाल सिंह आखिर क्या जताना चाहते हैं प्रेमपाल सिंह जाति के आधार पर समाज में विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका बांग्ला पोखो तीव्र विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से कभी भी जाति के आधार पर किसी का विरोध नहीं किया गया लेकिन आज प्रेमपाल सिंह ने जो कहा उससे यह साफ स्पष्ट हो गया कि उन्होंने जाति के आधार पर समाज में विद्वेष फैलाने की कोशिश की बंगाल का कोई कलाकार उत्तर प्रदेश या बिहार जाकर वहां की महिलाओं के बारे में अश्लील गाने नहीं गाता और पवन सिंह के खिलाफ उनके संगठन की यही शिकायत है कि वह बंगाल की महिलाओं को लेकर अश्लील गाने लिखते हैं और गाते हैं












