आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कामयाबी अपहरण के चंद घंटों के अंदर किया पांच आरोपियों को गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जाता रहा है इसी कड़ी में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को उस वक्त एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक अपहरण के महज़ चंद घंटों के अंदर पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस बारे में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आसनसोल दक्षिण थाना में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने पत्रकारों को संबोधित किया इस मौके पर यहां आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी अमित हालदार सहित और भी तमाम पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे डिसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया की 20 अक्टूबर की रात 8:30 बजे के आसपास आसनसोल साउथ थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था उषा देवी नामक एक महिला द्वारा उनके बेटे नकुल मंडल के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था बताया गया है कि नकुल अपने दो दोस्तों के साथ झारखंड से इलाज कराने आसनसोल आया था झारखंड के आसानबनी चित्रा इलाके के रहने वाले नकुल का आसनसोल के शारदा पल्ली इलाके में अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। 20 तारीख को इस मामले में आसनसोल दक्षिण थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई इसके बाद आसनसोल साउथ थाने के अधिकारियों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की इस पूरी जांच में आसनसोल नॉर्थ तथा बंगाल झारखंड सीमा से लगे बंगाल क्षेत्र के तमाम थाना के अधिकारी भी सक्रिय हो गए इसी दौरान पता चला कि नकुल के परिवार वालों से 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई और यह मांग नकुल के फोन से ही उनके परिवार वालों को फोन करके की गई थी इसके बाद पुलिस द्वारा और सघनता के साथ नकुल की तलाश शुरू की गई जब अपराधियों को यह समझ में आ गया कि अब उनके लिए बच निकलना मुश्किल है तो उन्होंने नकुल को कुल्टी सालानपुर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिहा कर दिया जहां से पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित बचा लिया गया इसके बाद नकुल से पूछताछ की गई और यह पता लगाने की कोशिश की गई कि उसे कहां रखा गया था नकुल से पूछताछ में यह बात पता चला कि उसे आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत किसी घर में छुपा कर रखा गया था पुलिस द्वारा उस इलाके की तलाशी शुरू की गई और उस घर को चिन्हित कर लिया गया जिस घर में नकुल को अपहरण करने के उपरांत छुपा कर रखा गया था घर के मालिक से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने यह घर किसी को किराए पर दे रखा था घर के मालिक ने पुलिस को यह बताया कि उन्होंने किसे किराए पर दिया था इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज की और 21 तारीख को विभिन्न इलाकों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया यह सभी आसनसोल साउथ आसनसोल नॉर्थ तथा कुल्टी इलाके के रहने वाले हैं। ध्रुव दास ने बताया कि अपहरण की साजिश झारखंड में बैठकर रची गई थी झारखंड के भी कुछ लोग इसमें शामिल हैं उनकी भी तलाश जारी है उनके लिए भी दविश डाली गई थी लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द वह भी गिरफ्त में आ जाएंगे ध्रुव दास ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम है मोहम्मद परवेज मोहम्मद मेहताब आलम और मोहम्मद सिराज यह तीनों आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। महताब आलम यह आसनसोल दक्षिण थाना इलाके के निवासी हैं सौरभ कुमार का घर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नियामतपुर इलाके में पड़ता है। उन्होंने बताया कि पांचो आरोपियों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा और टीआई परेड के बाद उनको रिमांड पर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस पूरे वारदात के लिए इस्तेमाल की गई चार चक्का वाहन को भी जप्त कर लिया गया है इसके अलावा दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी जप्त किया गया है जिनका इस्तेमाल इस अपराध को संगठित करने के लिए इस्तेमाल किया गया था जब ध्रुव दास से पूछा गया कि क्या इन पांच व्यक्तियों के कोई पुराने आपराधिक रिकॉर्ड हैं तो उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है और फिलहाल यह कहना मुश्किल है उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी हथियार के बरामदगी नहीं हुई है।












