भाषाई अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने उठाई आवाज:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज एक वीडियो संदेश के जरिए यह घोषणा की कि आगामी 15 दिसंबर को कोलकाता के धर्मतला में राज्य के भाषाई अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए एक बहुत बड़े समावेश का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन को बता दिया गया है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 2011 में जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी तब उर्दू
हिन्दी संथाली समेत 6 भाषाओं को भाषाई अल्पसंख्यक की मान्यता दी गई थी। इससे इन भाषाओं के लोगों को उम्मीद थी कि इन भाषाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों को विभिन्न अवसर मिलेंगे सरकारी नौकरी पाने में सहूलियत होगी। लेकिन देखा गया कि ऐसा कुछ भी नही हुआ और राज्य सरकार द्वारा इन भाषाओं में सरकारी परीक्षा देने के अवसर को खत्म कर दिया गया। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इसके लिए सरकार से यह अनुरोध किया गया था कि हिंदी उर्दू संथाली समेत अन्य भाषाई अल्पसंख्यक स्कूलों के बांग्ला भी पढ़ाया जाए ताकि इन स्कूलों के बच्चे भी बंगला सिख सकें और सरकारी नौकरी की परीक्षा दे सकें। लेकिन वह भी नही किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार चाहती ही नही कि बंगला छोड़कर अन्य भाषा भाषी बच्चे सरकारी नौकरी की परीक्षा दे। जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बंगाल को भाषा के आधार पर बांटना चाहते हैं जो की नही होगा। यह रविंद्र नाथ टैगोर बंकिम चंद्र चटर्जी शरत चंद्र चटर्जी जैसे महान लोगों की धरती है। इस धरती में विभाजन का यह बीज नही पनप सकता। उन्होंने कहा कि इसी विभाजन की कोशिश के खिलाफ आगामी 15 तारीख को कोलकाता के धर्मतला में भाषाई अल्पसंख्यकों को लेकर एक समावेश किया जाएगा जहां सरकार को 2011 में लिए गए अपने ही फैसले की याद दिलाई जाएगी।












