शिल्पांचल में बालू के बेधड़क उत्खनन पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने लिखा जिला शासक को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर तथा बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने पश्चिम बर्धमान जिला शासक को एक पत्र लिखकर शिल्पांचल में चल रहे अवैध बालू खनन को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है और जिला शासक से इसपर तुरंत नकेल कसने की अपील की है। उन्होंने इस अवैध खनन से होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी अपने पत्र के माध्यम से जिला शासक को दी है। जितेंद्र तिवारी ने अपने पत्र में लिखा है कि दामोदर नदी को शिल्पांचल की जीवन रेखा कहा जाता है लेकिन जिस तरह से इस नदी से अनियंत्रित रूप से बालू खनन किया जा रहा है इसका सीधा असर शिल्पांचल के इको सिस्टम पर्यावरण के साथ शिल्पांचल के लोगों के लिए मिलने वाले पेयजल पर भी पड़ रहा है। यहांतक कि इस बालू खनन के कारण इस क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने लिखा की यह बड़े अफसोस को बात है आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले भूताबुरी डामरा डिसेरगढ़ कालाझरिया पंप हाउसों के परिसर के अंदर ही अनैतिक रूप से बालू खनन कर जमा किया जाता है लेकिन आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों का मौन धारण बड़े आश्चर्य की बात है। जितेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर इस पत्र को साझा करते हुए बालू के इस बेलगाम उत्खनन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए इसपर तुरंत नकेल कसने की अपील की । इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर आसनसोल नगर निगम के रुख को दुर्भयागपूर्ण बताया












