संदेशखाली की घटनाओं का बंगाल में लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा असर – मीनाक्षी मुखर्जी:
1 min read
अंडाल :आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए जब बंगाल में टीएमसी और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकती नजर आ रही है वामपंथियों की तरफ से भी अपनी खोई जमीन तलाशने की कोशिश की जा रही है कभी बंगाल को वामपंथियों का गढ़ माना जाता था लेकिन पिछले कुछ सालों में बंगाल में वामपंथी शून्य पर आ गए हैं लेकिन इस साल के लोकसभा चुनाव से पहले वामपंथियों को पूरा भरोसा है कि इस राज्य की जनता एक बार फिर वामपंथियों पर अपना भरोसा जताएगी आज अंडाल ब्लॉक के सीदुली दुर्गा पंडाल के पास सीपीएम की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया गया इस मौके पर तेज तर्रार सीपीएम नेत्री और डीवाईएफआई राज्य कमेटी सचिव मीनाक्षी मुखर्जी में विधानसभा को संबोधित किया इस मौके पर यहां आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी गौरांग चटर्जी सहित अन्य वामपंथी नेता उपस्थित थे यहां पत्रकारों से बात करते हुए मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गांगुली द्वारा भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया है एक लोकतांत्रिक आजाद देश में हर एक व्यक्ति को अपनी पसंद की पार्टी में जाने का अधिकार है लेकिन जब एक न्याय व्यवस्था से जुड़ा व्यक्ति किसी पार्टी में चला जाता है तब सोचने की बात जरूर होती है उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले कुछ सालों में देश के संघीय ढांचे और संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है ऐसे में अभिजीत गांगुली का भाजपा में शामिल होना देश के लिए कितना फायदेमंद होगा यह सोचने की बात है उन्होंने दावा किया कि संदेश खाली में जो घटनाएं हुई है बंगाल में उसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर जरुर पड़ेगा












