shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कुनस्तोरिया एरिया के बांसड़ा में परित्यक्त ओसीपी में दो लोगों की मौत, विधायक अग्निमित्रा पाल ने लगाया अवैध खनन का आरोप:

1 min read

रानीगंज :कोयलांचल में एक बार फिर कोयला खदान में हूए एक हादसे में मौत की खबर आ रही है। छह महीने से बंद कुनुस्तारिया इलाके में बंशरा कोलियरी ओसीपी में अवैध कोयला काटने के दौरान हादसा हुया। घटना के बाद टीएमसी भाजपा तथा माकपा की तरफ से मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि 6 महीने तक कोयला खनन करने के बाद एक परित्यक्त कोयला खदान में अवैध रूप से कोयला काटने के दौरान यह हादसा हुआ।

इस घटना के मद्देनजर इस क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल आज उस इलाके में पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. बाद में उन्होंने इस घटना में मुआवजे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में इस इलाके में लोगों के पास काम नहीं है इस वजह से गरीब लोग अपने परिवार का पेट पालने के लिए इस तरह के अवैध काम में लिप्त होते हैं उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध कामकाज करना ही एक नियम बन गया है क्योंकि यहां पर कोई कारखाना या उद्योग नहीं है जिस वजह से इस क्षेत्र के गरीब युवा इस तरह के काम करने को मजबूर हुए जिसका परिणाम यह हुआ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई उन्होंने साफ कहा कि जब तक बंगाल में ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस का शासन है कब तक यह होता रहेगा ।

वहीं सीपीएम कार्यकर्ता और समर्थक एजेंट कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए, उन्होंने घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया। सीटू नेता सुप्रियो राय का कहना था कि नारायण कुड़ी घटना के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है और इस वजह से आज बांसड़ा में यह हादसा हुआ उन्होंने कहा कि आज तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के ही नेता यहां पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन वह यहां पर सिर्फ फोटो खिंचवाने आए हैं असली आंदोलन वामपंथी करते रहे हैं उनका साफ कहना है कि इस घटना में मरने वाले लोगों को मुआवजा देना होगा और इस तरह के अवैध कामकाज पर रोक लगानी होगी और उस ओसीपी की भराई करनी होगी ।
सीपीएम ने दावा किया है कि उन्होंने उस हिस्से को भरने के लिए खनन प्राधिकारी से कई बार विरोध किया था, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटना घटी है, जिसकी जिम्मेदारी खनन प्राधिकारी को लेनी होगी. दूसरी तरफ तृणमूल नेतृत्व भी इसी तरह से अपना विरोध आंदोलन चला रहा है। तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता जिशु दत्त ने बताया कि दूसरे राजनीतिक दल यहां पर राजनीति करने आए हैं लेकिन वह लोग यहां पर राजनीति करने नहीं आए हैं वह चाहते हैं कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिले और इसी मांग पर वह एजेंट कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति वहां शौच करने गए थे जब उनपर मिट्टी और पत्थर गिर गया। आपको बता दें कि इस घटना में विनोद भुइयां और राजेश तुरी की मौत हो गयी. वहीं रामप्रवेश वर्न्याल व कारू भुइयां घायल हो गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page