shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का पलटवार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल पहुंचे और आदिवासी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कई समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किया इनमें बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने अपना बयान जारी किया उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार को पलटू राम कहना गलत होगा उनके साथ-साथ भाजपा के वह नेता भी पलटू राम है जो कल तक कहा करते थे कि नितीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के एक नेता कहा करते थे कि जब तक वह नितीश कुमार को गद्दी से हटा नहीं लेते तब तक वह पगड़ी नहीं उतरेंगे आज वही उनके साथ उपमुख्यमंत्री बन गए हैं वही शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा आदिवासियों के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में क्या-क्या काम किया है इसका भी लेखा-जोखा पेश किया इसे लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार को पलटू राम कहने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए उन्होंने कहां की शत्रुघ्न सिन्हा एक समय कहा करते थे कि भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी उनके राजनीतिक गुरु हैं और उनके चरणों में बैठकर उन्होंने राजनीति की शिक्षा उनसे ली है इसके बाद वह कांग्रेस में चले गए वहां से ममता बनर्जी की शरण में आए और अब उनको तेजस्वी यादव में खूबी नजर आ रही है कहीं ऐसा तो नहीं है कि तेजस्वी यादव के सहारे अब बिहारी बाबू बिहार लौटने की कोशिश कर रहे हैं वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए क्या-क्या किया गया है इसके जवाब में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आदिवासियों को लेकर और टीएमसी जितना काम बोले उतना अच्छा है क्योंकि जब नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रहे थे तब यही तृणमूल कांग्रेस ने इसका विरोध किया था उनके सांसदों ने जसवंत सिंह को राष्ट्रपति बनने के लिए वोट दिया था और द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था इसलिए आदिवासियों के हितों की बात तृणमूल कांग्रेस जितना कम करें उतना अच्छा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page