ओके रोड इलाके में दिखी आसनसोल के गंगा जमुना तहजीब की मिसाल मुस्लिम युवाओं ने हिंदू बुजुर्ग के अंतिम संस्कार का किया प्रबंध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड कहा जाता है यहां पर सभी धर्मो जातियों के लोग एक साथ भाईचारे के साथ रहते हैं आज आसनसोल के 25 नंबर वार्ड अंतर्गत ओके रोड इलाके में भाईचारे की एक और मिसाल देखी गई। आपको बता दें कि आसनसोल का ओके रोड इलाका मुख्यतः मुस्लिम बहुल इलाका है यहां पर कुछ ही हिंदू धर्मावलंबी लोग रहते हैं उन्हीं में से एक उमाशंकर गुप्ता नामक एक बेहद बुजुर्ग व्यक्ति की आज मौत हो गई उमाशंकर गुप्ता का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है उनके पुत्र अशोक गुप्ता की भी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने दिवंगत पिता का अच्छे तरीके से अंतिम संस्कार कर सके जब इस बात का पता 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा को चला तो वह फौरन अपने कार्यकर्ताओं के साथ उमाशंकर गुप्ता के घर पहुंच गए उन्होंने देखा कि वहां पर रफाएं आम नामक एक स्थानीय सामाजिक संस्था के लोग पहुंच चुके थे और उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए जिन सामग्रियों की जरूरत होती है पहले ही उन सामग्रियों का इंतजाम कर लिया था लेकिन क्योंकि यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है और हिंदू रीति रिवाज से वह लोग वाकिफ नहीं थे इसलिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता से संपर्क किया और उनको पूरी स्थिति बताई गौरव गुप्ता को जैसे ही इस बात का पता चला वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ फौरन वहां पहुंचे और सभी लोगों ने मिलकर उमाशंकर गुप्ता की अर्थी को कंधा दिया उनकी अर्थी को कल्ला शमशान तक पहुंचाने मैं हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने समान रूप से जिम्मेदारी निभाई इस बारे में गौरव गुप्ता ने कहा कि ओके रोड इलाके में उमाशंकर गुप्ता नामक एक बेहद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी क्योंकि यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है यहां के लोगों को हिंदू रीति रिवाज का पता नहीं था इसलिए कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने उनसे संपर्क किया गौरव गुप्ता ने कहा कि जब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ उमाशंकर गुप्ता के घर पहुंचे तो वहां देखा कि वहां के स्थानीय मुस्लिम युवकों ने पहले से ही अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्रियों का इंतजाम कर लिया था लेकिन क्यों की उनको हिंदू रीति रिवाज का पता नहीं था इसलिए उन्हें बुलाया उन्होंने कहा कि जिस तरह से इलाके के मुस्लिम युवकों ने इस हिंदू बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार का प्रबंध किया वह बेहद सराहनीय है और इससे एक बार फिर आसनसोल के भाईचारे के माहौल को बल मिला वहीं कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि आज जिस तरह से दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर इस बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार को संपूर्ण करने की जिम्मेदारी उठाई वह काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि उमाशंकर गुप्ता ओके रोड इलाके में लंबे समय से रह रहे थे उनका जाना उस क्षेत्र के सभी लोगों के व्यक्तिगत क्षती के रूप में था इसलिए उस क्षेत्र के युवाओं ने मिलकर उनके अंतिम संस्कार का प्रबंध किया उन्होंने कहा कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है इस वजह से रफाएं आम संगठन के सदस्यों द्वारा यह सारा इंतजाम किया गया वहीं आपको बता दें कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ₹1100 की जो फीस लगती है वह आसनसोल नार्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली ने दिया उनको जब इस घटना के बारे में पता चला वह बिना किसी को बताएं वहां पर आए और उन्होंने यह फीस जमा कर दी












