shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के गोधूलि इलाके में गुरुद्वारे के नवनिर्माण के कार्य का हुआ शिलान्यास मंत्री मलय घटक रहे मौजूद:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के गोधूलि इलाके में शहर के सबसे प्राचीन गुरुद्वारे को फिर से नए कलेवर में बनाया जा रहा है आज उस कार्य का शिलान्यास हुआ अमृतसर से आये कथावाचक मानसिंह जी के हाथों इस गुरुद्वारे का शिलान्यास किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक सहित तमाम विशिष्ट लोग मौजूद थे आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मलय घटक ने कहा कि गोधूलि मोड़ पर बना यह गुरुद्वारा आसनसोल का सबसे प्राचीन गुरुद्वारा है जब से आसनसोल की बुनियाद रखी गई थी तब से यह गुरुद्वारा यहां पर विद्यमान है लेकिन क्योंकि गुरुद्वारे का भवन काफी पुराना हो चुका था इसलिए इस भवन को नए सिरे से बनाया जा रहा है आज उसी कार्य की शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है यहां पर हर त्यौहार को लोग मिलजुल कर मनाते हैं कल गुरु नानक देव जी की जयंती है उन्होंने कहा कि जैसे हर साल इस पर्व को धूमधाम और शांति के साथ मनाया जाता है कल भी मनाया जाएगा आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने कहा की गोधूलि में बनाया गुरुद्वारा बेहद प्राचीन था दशकों पहले सिख समाज के बुजुर्गों ने लकड़ियों की सींढ़ीओ का इस्तेमाल कर इस गुरुद्वारे को बनाया था लेकिन अब यह गुरुद्वारे का भवन काफी पुराना हो चुका था इस वजह से इसको नए सिरे से बनाया जा रहा है आज इस भवन का शिलान्यास हुआ उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इस गुरुद्वारे का निर्माण संपन्न हो जाएगा उन्होंने कहा कि इससे पहले मुर्गासोल में जो गुरुद्वारा बनाया गया था उसमें भी मंत्री मलय घटक तथा उप मेयर अभिजीत घटक तथा प्रशासन का भरपूर सहयोग उनको मिला था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page