अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में कुल्टी सेल राइट्स कारखाने में ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन:
1 min read
कुल्टी :83 ठेका मजदूरों ने कल से कुल्टी सेल राइट्स कारखाने का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है । इन ठेका श्रमिकों ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से कोई पैसा नहीं मिला है। यहां तक कि पूजा के दौरान भी उनको पैसा नहीं मिला। दुसरी तरफ कंपनी का टेंडर
बार-बार बदलने से उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर दो से तीन महीने में आ रहे इस बदलाव से यह ठेका श्रमिकों को पीएफ, ईएसआई समेत अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम हाजरी भी नहीं मिल रही है. इसीके खिलाफ उन्होंने कल से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और गुरुवार सुबह से उन्होंने फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया और प्रबंधन को फैक्ट्री में घुसने नहीं दिया। उस समय एक गैस की गाड़ी को भी कारखाने के अंदर घुसने से रोक दिया गया। मजदूरों का कहना है कि वह अगले शनिवार तक कारखाने के गेट पर धरना देंगे. फिर कारखाना प्रबंधन से बात करेंगे । आज सुबह सेल राइट्स फैक्ट्री के जीएम सुशांत भट्टाचार्य कारखाने के गेट पर आए और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की । इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले काम का टेंडर अक्टूबर में खत्म हो गया था बाद की स्थिति में रेलवे का ऑर्डर मिलने के बाद नए कार्य अनुमान के अनुसार टेंडर बुलाए गए थे। मजदूरों ने अपनी मजदुर बढ़ाने की मांग की थी इसलिए नए टेंडर में दो पार्टियों ने 40℅ से अधिक दर दिया था। हालांकि कंपनी ने मूल टेंडर रेट से 5000 हजार रुपए अधिक भुगतान करने की बात कही है, लेकिन ठेकेदार और श्रमिक सहमत नहीं हो रहे हैं, जबकि श्रमिकों की हाजरी न्यूनतम से डेढ़ गुना से भी अधिक है. वहीं श्रमिकों को पीएफ ईएसआई सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे में दूसरे बीडर को भी बुलाया गया है। कर्मचारियों से बातचीत कर मामला सुलझाया जाएगा












