shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कांग्रेस के निगम के समक्ष प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षद रहे अनुपस्थित, पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा उन्हें नहीं थी कार्यक्रम की जानकारी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रेलपार में बहने वाली गरूई नदी में डूबकर बीते 15 अगस्त को एक युवक की मौत हो गई थी। साथ ही 42 नंबर वार्ड में एक युवक की डेंगू से मौत हो गई थी। इन्ही दो मुद्दों को सामने रखकर आज पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही मेयर विधान उपाध्याय से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर आसनसोल के कई बड़े कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इनमे प्रसेनजीत पुईतुंडी शाह आलम मोहम्मद शाकिर सहित और भी कई नेता उपस्थित थे। लेकिन यह बड़ी हैरानी की बात रही कि 15 अगस्त को जिस घटना में युवक की नदी में डूबकर मौत हुई थी वह रेलपार में हुई थी और वह युवक भी रेलपार का ही था । लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के इस आंदोलन में कांग्रेस के पार्षद नदारद रहें। इत्तिफाक से वह भी रेलपार से चुने गए हैं लेकिन वह इस आंदोलन से दूर रहे। जब पत्रकारों ने आंदोलन में शामिल कांग्रेस नेताओं से यह सवाल किया तो कांग्रेस जिला सचिव सोमनाथ चटर्जी ने कहा यह पहला मौका नहीं है जब उस वार्ड के कांग्रेस पार्षद कांग्रेस के किसी कार्यक्रम से दूर रहे हों । यह पहले भी हुआ था और आज भी हुआ। उन्होंने कहा कि आज जिस मुद्दे को लेकर वह लोग आसनसोल नगर निगम आए हैं वह जनता का मुद्दा है इसमें भी अगर जन प्रतिनिधि के तौर पर वह अनुपस्थित रहते हैं तो यह दुर्भायगजनक है। सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की तरफ से कई बार इस बाबत जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती को बताया गया है । उन्होंने साफ कहा कि अगर कांग्रेस की टिकट पर चुने गए जन प्रतिनिधि का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस को ऐसे लोगों को दल में लेने या टिकट देने से पहले सोचना चाहिए।
इस बारे में जब हमने फोन पर कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा से बात की तो उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के इस कार्यक्रम के बारे मे उनको कोई जानकारी नहीं थी। वह कुछ देर पहले ही पुरुलिया से आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि आज जो प्रदर्शन किया गया उसकी जानकारी उनको नही थी। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस से जुड़े हैं और इससे पहले कई कार्यक्रम में शिल्पांचल के सभी कांग्रेस नेताओं ने मिलकर काम किया है। हालाकि उन्होंने यह भी कह कि सबको एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने की जरूरत है लेकिन कांग्रेस के कुछ लोग हैं जो दो नाव में सवार रहते हैं । यानी कांग्रेस के साथ साथ उनका टीएमसी से भी संपर्क बना हुआ है। एस एम मुस्तफा ने कहा कि वह आज के कांग्रेसी नही है। 3 दशक से भी ज्यादा समय से वह कांग्रेस कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने काफी जुल्म भी सहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शिल्पांचल कांग्रेस के कुछ लोगों पर पिछले नगर निगम चुनाव में अंदरखाने टीएमसी के हक़ में काम करने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page