shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में गुलाम सरवर ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में कल हुई बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने पानी के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत एक परियोजना में जमुरिया के दरबाडांगा में 2018 में पंप हाउस में 16 रिवर बेड ट्यूबवेल लगाने के लिए चार करोड़ से ज्यादा की राशि का टेंडर हुआ था।‌यह टेंडर दुर्गापुर की एक कंपनी को मिला था और यह काम 2019 में पूरा हुआ । टेंडर नोटिस में साफ-साफ लिखा था कि जिस कंपनी को भी यह टेंडर मिलेगा उसे अगले 5 सालों तक इसके रखरखाव का भी काम करना होगा। लेकिन 2021 में आई बाढ़ में 11 रिवर बेड ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त हो गए थे । नियम के अनुसार दुर्गापुर की उस कंपनी को ही इनकी मरम्मत करनी थी लेकिन निगम के अभियंता ने दुर्गापुर के उस कंपनी को बुलाकर मरम्मत न करवाकर 15वें फाइनेंस के पैसे से एक करोड़ का एक और टेंडर निकाल दिया और आसनसोल के कंपनी को यह काम दिया। गुलाम सरवर ने कहा कि वह पैसा नई पाइप लाइन बिछाने के लिए लाया गया था जिसका उपयोग रीवर बेड ट्यूबवेल के रखरखाव के लिए किया गया । गुलाम सरवर ने कहा कि उसकी जांच होनी चाहिए । इसके बाद बोर्ड मीटिंग में एक और मुद्दे पर वह मुखर हुए। गुलाम सरवर ने कहा कि 24 जून 2023 को आसनसोल नगर निगम के सेक्रेटरी ने 10 बोरो के असिस्टेंट इंजीनियरों को यह हिदायत दी थी कि जहां भी नगर निगम की तरफ से स्टाप आर्डर होगा वह लोग वहां खुद जाएंगे और काम की तस्वीर खींचकर रिपोर्ट के साथ लगा कर भेजेंगे और यह यह समय समय पर करना होगा घटनास्थल पर जाना होगा और उसकी तस्वीरें खींचकर भेजना होगा । लेकिन गुलाम सरवर ने कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है वही कुल्टी मैं नगर निगम के कैश डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी 87 लाख रुपए लेकर फरार हो गए हैं गुलाम सरवर ने मेयर से कहा कि वह जनता का पैसा है और इसकी सघन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुलटी थाने में जनरल डायरी ही दर्ज की गई है गुलाम सरवर का कहना है कि मेयर अपनी तरफ से तो भ्रष्टाचार को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज भी कहीं न कहीं व्यवस्था में इतना भ्रष्टाचार समा गया है कि मेयर विधान उपाध्याय को और कोशिश करने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page